फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Girlfriend becomes a thief to get a bike for her boyfriend loots her own acquaintance house arrested in Kanker

कांकेर: प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए प्रेमिका बनी चोर, अपने ही परिचित के घर में किया हाथ साफ, गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

कांकेर में बॉयफ्रेंड को बाइक दिलवाने प्रेमिका चोर बन गई और सुने मकान से 95 हजारी नगदी समेत 2 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। 

विज्ञापन
Girlfriend becomes a thief to get a bike for her boyfriend loots her own acquaintance house arrested in Kanker
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में बॉयफ्रेंड को बाइक दिलवाने प्रेमिका चोर बन गई  और सुने मकान से 95 हजारी नगदी समेत 2 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला आज कांकेर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमी के लिए बाइक खरीदने प्रेमिका ने परिचित के घर चोरी का प्लान बनाया था. और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. कांकेर पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला हल्बा चौकी अंतर्गत का है। 

विज्ञापन


कांकेर पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकरी दी कि 9 अगस्त को हल्बा चौकी अंतर्गत डूमरपानी गांव के रहने वाले कन्हैया पटेल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराया था. अज्ञात चोरी के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पता तलाश के दौरान सूचना मिला कि करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा  चोरी के दिन संदिग्ध अवस्था में गांव में घुम रहे थे,  सूचना पर  महिला और पुरूष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर करूणा पटेल ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को मोटर सायकल खरीदने के लिए पैसे की जरूरत होने पर दोनों मिलकर अपने परिचित के घर पर चोरी करने की योजना बनायी।  
विज्ञापन


आरोपिया ने प्रार्थी के घर में रखे बसूला से कमरे का ताला तोड़ी और कमरे के अंदर गयी जहॉ पर कमरे में दो पेटियॉ थी जिसे तोड़कर नगद पैसा और जेवर को चोरी करके घर से बाहर निकल गयी और अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को गाड़ी खरीदने के लिए नगद रकम को दे दी और जेवर को अपने घर में ले गयी थी। पुलिस द्वारा चोरी का रकम 95 हजार नगद ताम्रध्वज विश्वकर्मा के घर से और 2 लाख के जेवर  करूणा पटेल के घर से बरामद किया है. दोनों आरोपी को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed