{"_id":"686262f6aa608c77cd04da3e","slug":"criminal-incidents-including-molestation-are-increasing-in-the-hospital-security-is-at-the-mercy-of-god-in-kan-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: अस्पताल में बढ़ रही हैं छेड़छाड़ सहित आपराधिक घटनाएं, सुरक्षा भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: अस्पताल में बढ़ रही हैं छेड़छाड़ सहित आपराधिक घटनाएं, सुरक्षा भगवान भरोसे
Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:15 PM IST
सार
अस्पतालों में छेड़छाड़ सहित अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, कांकेर में दो दिन पूर्व एक युवक ने रात में नर्स के साथ जबर्दस्ती करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़ रही हैं छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्पतालों में छेड़छाड़ सहित अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, कांकेर में दो दिन पूर्व एक युवक ने रात में नर्स के साथ जबर्दस्ती करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। बढ़ती आपराधिक मामलों को लेकर कांकेर जिला अस्पताल के कर्मी और स्टाफ नर्स आक्रोशित है। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर स्टाफ नर्सों ने आवाज उठाई है। जिसमें मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
नर्सों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। जिला अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरों अब भी बन्द पडे है। पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है लेकिन किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है,जिस नर्स के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है अगर अन्य स्टाफ मदद नहीं कि जाती तो एक गंभीर घटना हो सकती थी। मामले की शिकायत थाना में कई गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन
लगातार अस्पताल में स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ के साथ हो रही घटनाओ से सभी स्तभ्द है लोग यहाँ पहुंच कर दुर्व्यवहार भी करते इन सभी समस्याओं ने कर्मचारियों को परेशान कर रखा है उनकी मांग है सुरक्षा तगड़ी की जाए और कड़े नियम बनाये जाए ताकि कर्मचारी निश्चिंत होकर मरीजो की सेवा कर सके।
विज्ञापन