फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Congress State President Deepak Baij reached Kanker workers welcomed him warmly

Kanker: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत किन नेताओं को मिलेगा टिकट, बोले- हमारा लक्ष्य 2023 विधानसभा चुनाव

Mon, 17 Jul 2023 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दीपक बैज पैराशूट लैंडिंग नहीं है, अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पता नहीं है कि अपनी पार्टी को कैसे चलाना है, क्योंकि वह गुटबाजी से उबर नहीं पाई है।

विज्ञापन
Congress State President Deepak Baij reached Kanker workers welcomed him warmly
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दीपक बैज पहली बार कांकेर पहुंचे। बस्तर के प्रवेश द्वार पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं आलाकमान, प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देना चाहूंगा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी है। जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए ईमानदारी के साथ काम करेंगे। समय कम है और काम ज्यादा है, लेकिन इस कम समय में पूरे प्रदेश की सभी विधानसभा जाएंगे और हमारा टारगेट रहेगा कि विधानसभा चुनाव 2023 में हम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि जो जीतने वाला चेहरा होगा, उस पर दांव खेलेंगे।

विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दीपक बैज पैराशूट लैंडिंग नहीं है, अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पता नहीं है कि अपनी पार्टी को कैसे चलाना है, क्योंकि वह गुटबाजी से उबर नहीं पाई है। लगातार दिल्ली से नेता आ रहे हैं और उनको डांट फटकार लगाकर जा रहे हैं। हमारी कांग्रेस पार्टी लगातार साढ़े 4 साल से काम कर रही है जो आगे भी इसी तरह काम करेगी।
विज्ञापन


हमारा मकसद है छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीट लाकर ऐतिहासिक बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना। कम समय को लेकर दीपक बैज ने मीडिया से कहा कि दीपक बैज अकेला चुनाव नहीं लड़ेगा। हमारे साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता गण के साथ-साथ बूथ लेवल के कार्यकर्ता भी हैं। सरकार की योजनाएं हैं। हमको जनता तक जाने में चुनाव लड़ने में कहीं भी दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed