फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   chhattisgarh Corruption; District CEO arrested for paying without installing solar lights in kanker

Chhattisgarh: बिना सोलर लाइट लगे किया 14.40 लाख रुपये का भुगतान, जनपद सीईओ गिरफ्तार; इंजीनियर और ठेकेदार फरार

Tue, 18 Jul 2023 07:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

chhattisgarh Corruption: कांकेर में डीएमएफ फंड से सोलर लाइट लगाने को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। बिना सोलर लाइट लगे ही 14.40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामले की जांच के बाद जनपद पंचायत सीईओ, इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
chhattisgarh Corruption; District CEO arrested for paying without installing solar lights in kanker
पुलिस गिरफ्त में आरोपी जनपद सीईओ। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में डीएमएफ फंड से सोलर लाइट लगाने को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। बिना सोलर लाइट लगे ही 14.40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामले की जांच के बाद जनपद पंचायत सीईओ, इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें पुलिस ने मंगलवार को जनपद सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इंजीनियर और ठेकेदार फरार बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत साल 2021-22 में ग्राम पंचायत बोन्दानार में 30 सोलर लाइट लगाने के लिए 14.40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जांच समिति गठित की थी। जांच में पाया गया सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए बिना ही राशि का भुगतान ठेकेदार की फर्म को कर दिया गया। इसके बाद तत्कालीन जनपद सीईओ पीआर साहू, उप अभियंता विद्युत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा युगल किशोर ध्रुव, प्रोपराइटर मेसर्स आरबी डॉलर्स एण्ड कोंडागांव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों ने मिलकर फर्जी बिल, फर्जी दस्तावेज, फर्जी रिपोर्ट बनाकर रकम निकाली और गबन कर लिया। मामले में ताड़ोकी थाना में सरकारी कार्य में धोखाधड़ी तथा फर्जीवाड़ा के मामले में तीनों के खिलाफ धारा 120 बी, 409, 420, 467, 468 तथा 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एडिशनल एसपी खोंमन सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। बीजापुर से प्रकरण के मुख्य आरोपी पीआर साहू तत्कालीन सीईओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed