फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   CG Election 2023 PM Modi will be on Chhattisgarh tour on November 2

CG Election 2023: दो नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Sat, 28 Oct 2023 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 07:58 PM IST
सार

दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा कांकेर में होने वाली है जिसकी तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
CG Election 2023 PM Modi will be on Chhattisgarh tour on November 2
भाजपा कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा कांकेर में होने वाली है जिसकी तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन ने  पदाधिकारियों के साथ बैठक की । नवीन ने बताया कि दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होनी है जिसकी तैयारी अच्छे से करनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे। उन्होने कहा कि इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद, व गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन


नितिन नवीन ने कांग्रेस के कर्ज माफी की घोषणा पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो भी घोषणाऐं कर रहे हैं हम उनसे बढ़कर ही देंगे। हम प्रदेश की जनता व किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगें। भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस के 36 वादों की तरह सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं होगा। बल्कि संकल्प पत्र होगा जिसे हर हाल में पुरा करेंगे। कांग्रेस ने 36 वादों के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। पुराने घोषणाओं को तो पुरा किया नही और पुनः सत्ता प्राप्ति के लिए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा पर घोषणा किये जा रहे हैं । हम इनके 36 वादों की लिस्ट लेकर जनता के पास जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed