फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   CG Election 2023 Anup Nag increased the problems jumped into the independent field

CG Election 2023: अपनों की बगावत से जूझ रही कांग्रेस, अनूप नाग ने बढ़ाई मुश्किलें, निर्दलीय मैदान में कूदे

Sat, 28 Oct 2023 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

अंतागढ़ क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनूप नाग की इस बगावत पर कल ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें  पार्टी से निकालते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। जिसके बाद विधायक अनूप नाग ने पार्टी नेताओं पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Anup Nag increased the problems jumped into the independent field
अनूप नाग ने कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में पहले चरण में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा में राजनीति अपने पुरे शबाब पर है । राजनीति के एक नये दाव पेंच जनता देख उन दाव पेंचों को समझने की कोशिश कर रही है की आखिर अंतागढ़ में ये सब क्या चल रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी ने अंतागढ़ विधानसभा से मौजूदा विधायक अनूप नाग का टिकट काटते हुए रूप सिंह पोटाई को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


अंतागढ़ क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनूप नाग की इस बगावत पर कल ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें  पार्टी से निकालते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। जिसके बाद विधायक अनूप नाग ने पार्टी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की सरकारी नौकरियों और राजनीति में सिर्फ आदिवासियों पर निष्कासन का चाबुक चलाया जाता है उन्हें निष्कासन की जानकारी सिर्फ मीडिया के माध्यम से मिली है, निजी तौर पर उनके पास कोई जानकारी पार्टी ने नहीं दी है। वे इस कार्रवाई से अध्यक्ष और संगठन नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करते हैं।

विज्ञापन


अंतागढ़ विधानसभा से अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से उस क्षेत्र में लगातार कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में हो रहे नुकसान की बात की जाए तो अनूप नाग के समर्थन में अब तक लगभग 410 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देकर उनके समर्थन में खुलकर काम करने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं दुसरी ओर कांग्रेस और अनूप की इस आपसी रस्साकशी में विपक्षी भाजपा बिलकुल खामोश होकर तमाशा देख अपनी राह आसान समझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed