{"_id":"64735e666ed300212a06bb94","slug":"bjp-will-organize-nine-programs-on-completion-of-nine-years-of-modi-government-in-kanker-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा करेगी नौ कार्यक्रम; जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा करेगी नौ कार्यक्रम; जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी
Sun, 28 May 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 May 2023 07:30 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र विभिन्न नौ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभाविन्त लाभार्थियों का सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कांकेर में तैयारियों को लेकर हुई भाजपा की बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के कांकेर में भाजपा नौ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस दौरान कांकेर लोकसभा क्षेत्र में महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। केन्द्र की एनडीए सरकार के इन नौ सालों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही केंद्र की योजनाओं की भी जानकारी जन-जन को दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए कांकेर लोकसभा में अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने बताया कि, लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय कमल सदन में हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र विभिन्न नौ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभाविन्त लाभार्थियों का सम्मेलन किया जाएगा। केन्द्र की योजनाओं की जानकारी देकर उनके लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद करना है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर साहू ने कहा कि, नवीन संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार कर कांग्रेस ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस आलाकमान व उनके नेता इस देश को अपनी जागीर समझते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद भवन के उद्घाटन का विरोध कर रहे है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी से किस हैसियत कराया था। क्या उन्हें उस वक्त याद नही आया कि राज्य में एक आदिवासी महिला राज्यपाल हैं।
विज्ञापन