{"_id":"68bad97834bca5469403c1f7","slug":"angry-son-killed-his-mother-for-not-getting-new-food-at-his-grandfather-house-accused-arrested-in-kanker-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: बड़े पिताजी के घर नया खाने नहीं जाने से नाराज कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: बड़े पिताजी के घर नया खाने नहीं जाने से नाराज कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Sep 2025 06:30 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांकेर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:30 PM IST
सार
कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदापोटी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदापोटी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 1 सितंबर की शाम की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मरदापोटी निवासी द्रोपति सलाम अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला के माथे में चोट के निशान थे और जमीन पर खून फैला हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें संदेह छोटे बेटे अनु सलाम पर गया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बड़े पिताजी के घर ‘नया खाने’ नहीं जाने की बात पर मां-बेटे के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडे से हमला किया और फिर साड़ी से गला दबाकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनु सलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन