फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kalicharan said no regret on tcontroversial remarks on Mahatma Gandhi

Raipur: राष्ट्रपिता पर विवादित टिप्पणी मामले में बोले कालीचरण, 'जो कहा उस पर अफसोस नहीं', कानून पर है भरोसा

Fri, 28 Oct 2022 01:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Oct 2022 01:44 PM IST
सार

रायपुर कोर्ट पहुंचे कालीचरण ने कहा कि मैंने जो कहा उस पर मुझे आज भी कोई अफसोस नहीं है। आगे काली माई की इच्छा। मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और उसका सम्मान करता हूं। मैंने जो कहा था आज भी वह सत्य है। 

विज्ञापन
Kalicharan said no regret on tcontroversial remarks on Mahatma Gandhi
रायपुर कोर्ट पहुंचे कालीचरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर बीते दिनों की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कालीचरण शुक्रवार को रायपुर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान कालीचरण ने कहा कि मैंने जो कहा उस पर मुझे आज भी कोई अफसोस नहीं है। आगे काली माई की इच्छा। मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और उसका सम्मान करता हूं। मैंने जो कहा था आज भी वह सत्य है। 

विज्ञापन

इस दौरान नोटों पर भगवान की फोटो मामले को लेकर कालीचरण बोले कि नोट पर धन की देवी पर फोटो हो अच्छी बात है, हिंदुओं का प्रचंड रूप से एकीकरण हुआ है। उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, मुझे धर्मकार्य करनें में उत्साह आ गया है। आगे बोले कि राजनीति में धर्म घुसना चाहिए। हमें धर्मराज्य चाहिए तो धर्म राज्य चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं की भी आलोचना की थी
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक संगठन द्वारा रावण भाटा मैदान में आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था। छत्तीसगढ़ सरकार में कांग्रेस के नेताओं की भी आलोचना की थी। कहा था कि लोगों को धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार का मुखिया चुनना चाहिए। उनके द्वारा कही गई बातें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं।

विज्ञापन

महिलाएं के बारे में भी कह डाली थी ये बात
कालीचरण ने महिलाओं को लेकर कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो। "हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा। महामूर्खों... मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed