फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   teacher reached school after consuming alcohol and suspended by collector In Kabirdham

पियक्कड़ शिक्षक पर एक्शन; कबीरधाम के एक स्कूल में शराब पीकर पहुंचा, कलेक्टर के आदेश पर हुआ निलंबित

Tue, 16 Jul 2024 10:19 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

कबीरधाम में एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा तो कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
teacher reached school after consuming alcohol and  suspended by collector In Kabirdham
कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक को कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। मामला कबीरधाम जिले के शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम  महराजपुरडीह का है। इसे लेकर कल सोमवार देर रात आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू ने विकासखण्ड बोड़ला अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम महराजपुरडीह के सहायक शिक्षक (एलबी) फत्ते सिंह धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। 
विज्ञापन


निलंबन की यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर हुई। आदेश में बताया गया है कि शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे छह अक्तूबर 2023 से चार अप्रैल 2024 तक अनुपस्थित रहते हुए नौ अप्रैल 2024 को मेडिकल अनफिट व फिट प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। चार जुलाई 2024 से दस जुलाई 2024 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11 जुलाई 2024 को सुबह 11.45 बजे शराब पीकर स्कूल में उपस्थित होने की सूचना प्राप्त हुई। शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। अतः छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1966 के भाग 04 के नियम 09 में प्रदत्त शक्ति को प्रयोग में लाते हुए शिक्षक फत्ते सिंह धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पंडरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed