फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Teacher death during FNL training causes commotion he had undergone heart surgery six months ago in Kabirdham

Kabirdham: एफएनएल प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत से हड़कंप, छह महीने पहले हुई थी हार्ट की सर्जरी

Fri, 21 Jun 2024 03:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग द्वारा अपने शिक्षकों को एफएनएल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना का है।

विज्ञापन
Teacher death during FNL training causes commotion he had undergone heart surgery six months ago in Kabirdham
मृतक शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग द्वारा अपने शिक्षकों को एफएनएल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना का है। यहां के स्कूल में 50 से अधिक शिक्षक को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षक की प्रशिक्षण के दौरान मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिरकोना में चार दिवसीय एफएनएल ट्रेंनिग दी जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत एफएनएल ट्रेनिंग का आज तीसरा दिन था। शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता ट्रेनिंग लेने पहुंचे थे, तभी ट्रेनिंग के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। साथी शिक्षकों ने आनन-फानन में शिक्षक लक्ष्मीकांत को कवर्धा के एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता पिपरिया के रहने वाले है। वे पास के ही ग्राम जैतपूरी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि उनकी 6 माह पहले हार्ट सर्जरी हुई थी। उसके बाद भी चुनाव ड्यूटी लगाया गया था, निवेदन के बाद भी ड्यूटी से नाम नहीं काटा गया था। अभी भी ट्रेनिंग में केवल नोटिस के डर से जा रहे थे।

विज्ञापन


इस कारण दिया जा रहा प्रशिक्षण 

गौरतलब है कि कबीरधाम जिले में एफएनएल अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और उनके स्तर अनुसार मातृभाषा में शिक्षा देने निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्तर के अनुसार 2026-27 तक लक्षित दक्षता को हासिल करना है। प्रशिक्षण में भाषा को किस प्रकार चार खंडिय मॉडल मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग, पठन-लेखन को बच्चों तक किन-किन स्टेप को प्रयोग में लाते हुए पहुचाएं ताकि बच्चे सहज ही भाषा पर अपनी समझ बना सकें। इसी प्रकार गणित शिक्षण को भी रुचिकर बनाने के लिए मौखिक गणित, कौशल शिक्षण, कौशल अभ्यास और खेल खेल में गणित के माध्यम से बच्चों को दक्ष करने की टिप्स शिक्षकों को दी जा रही है। कबीरधाम जिले के सभी ब्लॉक में इस तरह का प्रशिक्षण जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed