फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   SC order give reservation promotion is being disobeyed employees submitted memorandum to CM in Kabirdham

Kabirdham: पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए SC के आदेश की हो रही अवहेलना, सीएम को कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Jan 2024 01:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 01:24 PM IST
सार

कबीरधाम जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण देने सुप्रीम कोर्ट के आदेश होने के बाद भी बीते कई वर्षों से आरक्षित वर्ग के बैकलाग के हजारों पदों को भरा जा रहा।

विज्ञापन
SC order give reservation promotion is being disobeyed employees submitted memorandum to CM in Kabirdham
सीएम को कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने सीएम विष्णुदेव साय और कवर्धा विधायक डिप्टी सीएम विजय शर्मा से अलग -अलग समय में मुलाकात कर विभिन्न विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। कबीरधाम जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण देने सुप्रीम कोर्ट के आदेश होने के बाद भी बीते कई वर्षों से आरक्षित वर्ग के बैकलाग के हजारों पदों को भरा जा रहा। स्थिति ऐसी हो गई कि भविष्य में आरक्षित वर्ग के शासकीय सेवकों को पदोन्नति का लाभ नही मिल पाएगा। 

विज्ञापन

 

परिणाम यह होगा कि अपने मूल पद से ये सेवानिवृत होंगे। साथ ही पद रिक्त नहीं होने से आरक्षित वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिल पाएगा। ऐसे नियम विरुद्ध पदोन्नति देने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। संघ ने बैकलाग, स्थानीय भर्ती, रोस्टर पालन, ढाई लाख की आय सीमा, फर्जी जाति प्रमाण पत्रधारियों के खिलाफ कार्रवाई समेत अन्य मांग किया। इस मौके पर कबीरधाम जिला कोषाध्यक्ष शिवराम सिंह श्याम, जिला सचिव रोहित कुमार धुर्वे, डमरूधर मांझी समेत प्रदेश के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed