फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   parshad will bring no confidence motion against Pandatarai Nagar Panchayat president in kabirdham

खतरे में नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी: पांडातराई में पार्षद लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव, कलेक्टर को सौंपा आवेदन

Tue, 13 Jun 2023 08:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

नगर पंचायत में निर्वाचित पार्षदों की संख्या 15 है। वर्तमान में यहां कांग्रेस काबिज है। आवेदन देने वाले पार्षदों में 4 बीजेपी, एक निर्दलीय व 3 कांग्रेस के निष्कासित पार्षद शामिल है। 
 

विज्ञापन
parshad will bring no confidence motion against Pandatarai Nagar Panchayat president in kabirdham
पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान की कुर्सी खतरे में आ गई है। उनके खिलाफ एक बार फिर पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग रखी है। पिछले साल लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान महज एक वोट से अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा पाए थे। अब फिर से तालमेल नहीं बैठने के कारण पार्षद उनके खिलाफ हो चुके हैं। पार्षदों ने अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष के खिलाफ दिए आवेदन में पार्षदों ने बताया कि नगर के संकरीघाट वार्ड क्रमांक एक में सौन्दर्यीकरण के लिए करीब 18.70 लाख रुपए स्वीकृत हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने ठेकेदार के साथ मिलकर अनियमितता बरती। अध्यक्ष फिरोज खान निर्धारित प्राक्कलन में बनाए सामग्री को न लगाकर अपने चहेते ठेकेदार के साथ मनमानी पूर्ण प्राक्कलन से बाहर डामरीकरण का कार्य किए बिना ही चार लाख रुपए आहरण कर लिया गया। निर्माण स्थल पर डामरीकरण का नामोनिशान नहीं है।
विज्ञापन


इन पार्षदों ने दिया है आवेदन 
इस बार अविश्वास प्रस्ताव के लिए वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद फूलचंद साहू, वार्ड क्रमांक 3 की राजकुमारी चंद्रवंशी, वार्ड 4 के संतोष गेण्ड्रे, वार्ड 5 की सोनमत बाई साहू, वार्ड 7 की सविता पाटसकर, वार्ड 11 के जसबीर सलुजा, वार्ड 13 के दिनेश गुप्ता, वार्ड 14 की तीजन बाई गेण्ड्रे और वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद जानकी बाई डाहिरे ने आवेदन दिया है। नगर पंचायत में निर्वाचित पार्षदों की संख्या 15 है। वर्तमान में यहां कांग्रेस काबिज है। आवेदन देने वाले पार्षदों में 4 बीजेपी, एक निर्दलीय व 3 कांग्रेस के निष्कासित पार्षद शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed