फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Monsoon reached Kabirdham Heavy rains many villages submerged

कबीरधाम पहुंचा मानसून: जोरदार हुई बारिश, कई गांव हुए जलमग्न, पानी भरने से लोग परेशान

Sat, 22 Jun 2024 12:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में मानसून ने एंट्री कर ली है। मानसून के एंट्री होते ही जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां कृषि कार्य में अब तेजी आएगी तो वहीं निचले भाग में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Monsoon reached Kabirdham Heavy rains many villages submerged
पंडरिया ब्लॉक के ग्राम डोंगरिया खुर्द का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में मानसून ने एंट्री कर ली है। मानसून के एंट्री होते ही जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां कृषि कार्य में अब तेजी आएगी तो वहीं निचले भाग में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, बीती रात शुक्रवार को हुई बारिश के कारण जिले के ग्रामीण अंचल में निचली बस्ती में पानी भर गया है। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम डोंगरिया खुर्द नवनिर्मित स्कूल भवन का परिसर में बारिश का पानी भर जाने से तालाब में तब्दील हो गया है। इसी प्रकार पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण ग्राम कोयलारी में भी पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

 

वहीं बारिश को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्राकृतिक आपदा से बचाव-राहत व बाढ़ से निपटने तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने जिले के प्रमुख सकरी, हाफ, फोक नदी समेत जिले के सभी मध्यम जलाशयों के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़-आपदा प्रबंधन की आवश्यक तैयारी  रखने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों के लिए शासकीय भवन, पर्याप्त सुरक्षा स्थान और ऐसे पहुंच विहिन क्षेत्रों में जहां बाढ़ की स्थिति में पहुंचना संभव नहीं है, ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर वहां पर्याप्त मात्रा में खाद्य समाग्री, नमक, कोरोसीन, जीवन रक्षक दवाइयां आदि संग्रहित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। गौरतलब है कि कबीरधाम जिला वन व पहाड़ से घिरा हुआ है। वनांचल क्षेत्र में बारिश होने के कारण मैदानी क्षेत्र के नदी व नाले उफान पर रहते है। कवर्धा शहर से होकर गुजरने वाली सकरी नदी में बाढ़ का पानी आने लगा है।

विज्ञापन

बाढ़ आपदा नियत्रंण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिले में बाढ़ आपदा नियत्रंण कक्ष व कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07741-232038 है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटा क्रियाशील रहेगा। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में इन फोन नंबर व अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इन अधिकारियों में कवर्धा नगर पालिका सीएमओ नरेन्द्र वर्मा का मोबाइल नंबर 94077-60744, जिला नगर सेनानी व प्रभारी फायर बिग्रेड अधिकारी, पुलिस नियत्रंण कक्ष 07741-232674,231887,100 अथवा 112, जिला अस्पताल 07741-233553 अथवा 108 पर सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कबीरधाम जिले में अब तक की बारिश 

तहसील का नाम        बारिश (मिमी में)

कवर्धा            166.1
पंडरिया            61.8
बोड़ला            102.3
सहसपुर लोहारा        89.6
रेगाखारकला        55.0
कुंडा            50.4
पिपरिया            108.9
औसत            90.6

नोट – आंकड़े राजस्व विभाग के ऑनलाइन वर्षा पोर्टल अनुसार, एक जून से 22 जून 2024 सुबह 10 बजे की स्थिति में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed