{"_id":"67fbb5a3fd5cfd17700f75f6","slug":"minor-kidnapped-and-harassment-accused-arrested-sent-to-jail-in-kabirdham-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sun, 13 Apr 2025 06:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:31 PM IST
सार
कबीरधाम में जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पुलिस चौकी दशरंगपुर क्षेत्र का है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम में जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पुलिस चौकी दशरंगपुर क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी एसआई लक्ष्मीनारायण साव ने बताया कि 11 अप्रैल को पीड़िता के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 10 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता को ग्राम भंडार व छिरपानी के मध्य सड़क पर आरोपी सुमित नेताम पिता रामप्रसाद, 26 वर्ष, निवासी ग्राम हीरापुर, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण, जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई। आरोपी सुमित नेताम के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2) BNSS व धारा 6 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन