{"_id":"69c78c68617be66fb5065d50","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4099694-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया दरिंदा: बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को ले गया, संबंध बनाए; POSCO एक्ट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया दरिंदा: बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को ले गया, संबंध बनाए; POSCO एक्ट में गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 02:09 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:09 PM IST
सार
कबीरधाम पुलिस को नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इस तेज कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता को साबित किया है। मामला 25 मार्च का है, जब परिजनों ने थाना सहसपुर लोहारा में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और पूरे मामले को प्राथमिकता में लिया। एसडीओपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए तेजी से खोजबीन की।
विज्ञापन
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इस गंभीर खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्रकरण में वृद्धि की। आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।