फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Health department employees on strike sit in with three point demands causing problems in Kabirdham

Kabirdham: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, तीन सूत्रीय मांगों लेकर धरना, हो रही परेशानी

Fri, 21 Jun 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब हड़ताल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत आज शुक्रवार से हो रहीं है। आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

विज्ञापन
Health department employees on strike sit in with three point demands causing problems in Kabirdham
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब हड़ताल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत आज शुक्रवार से हो रहीं है। आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ये प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हो रहा है। कबीरधाम जिले के कर्मचारी कवर्धा शहर के राजमहल चौक स्थित धरना स्थल राजीव पार्क में बैठे हुए है। 

विज्ञापन

 

संघ के जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांग है, जिसमें गृह जिले मे स्थान्तरित नियम, 8 किमी मुख्यालय निवास की अनुमति, कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को बर्खास्त किया गया है, उसकी बहाली किया जाए। कार्य आधारित वेतन (PLP) 15 तारीख के भीतर भुगतान का आदेश है, इसके बाद भी राशि नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


यह राशि कबीरधाम जिले में अप्रैल माह से पेंडिंग है। प्रदेश के अन्य जिलों में 7 से 8 माह से राशि पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले ऑनलाइन कार्य जैसे डेली रिपोर्टिंग, वैलनेस रिपोर्टिंग, आईडीएसपी,ई- संजीवनी, यूविन, एनसीडी हेल्थ मेला प्लानिंग समेत रिपोर्टिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। आने वाले दिनों में यह हड़ताल लगातार जारी रहा तो स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को दिक्कत होगी। आज शुक्रवार को जिले के कई स्वास्थ्य केंद्र में थाला लटका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed