फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma Once went to jail now he is Jail Minister

डिप्टी सीएम विजय शर्मा: कभी जेल गये अब हैं जेल मंत्री, गृह विभाग समेत कई बड़े विभाग मिलने पर समर्थकों में जश्न

Sat, 30 Dec 2023 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

दरअसल, अक्टूबर 2021 में कवर्धा शहर के लोहारा नाका चौक में झंडा विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद कवर्धा में धारा 144 लागू की गई थी, जो एक माह तक लगी थी। इसी विवाद में विजय शर्मा को जेल भी जाना पड़ा था। अब समय बदला और विजय शर्मा गृह-जेल मंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma Once went to jail now he is Jail Minister
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

एक दिन पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ है। इसमें कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह हैं कि विजय शर्मा एक समय जेल में  भी रहे हैं। 

विज्ञापन

 

दरअसल, अक्टूबर 2021 में कवर्धा शहर के लोहारा नाका चौक में झंडा विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद कवर्धा में धारा 144 लागू की गई थी, जो एक माह तक लगी थी। इसी विवाद में विजय शर्मा को जेल भी जाना पड़ा था। अब समय बदला और विजय शर्मा गृह-जेल मंत्री बनाए गए हैं। विजय शर्मा इससे पहले कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। पंचायत विभाग की अच्छी खासी जानकारी है। यहीं कारण है कि उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। वे राजनीति से पहले रायपुर के निजी कॉलेज में अध्यापक भी रहे हैं। प्रदेश सरकार में बड़े पद मिलने के बाद कवर्धा में जश्न का माहौल है। वर्तमान में वे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं। शनिवार को वे ग्राम शीतलपानी, ग्राम झलमला, ग्राम समनापुर, ग्राम सिवनीखुर्द के लोगों से संवाद किया। उनकी समस्याओं के निवारण के लिए उचित निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed