फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM two day visit to Kawardha met people of Baiga family in Kabirdham

Kabirdham: डिप्टी CM का दो दिवसीय कवर्धा दौरा, बैगा परिवार के लोगों से की मुलाकात, कांग्रेस के लिए कही ये बात

Sat, 30 Dec 2023 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीते दो दिन शुक्रवार और शनिवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के दौरे पर हैं। वे दो दिन से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलकर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM two day visit to Kawardha met people of Baiga family in Kabirdham
लोगों से चर्चा करते डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीते दो दिन शुक्रवार और शनिवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के दौरे पर हैं। वे दो दिन से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलकर चर्चा कर रहे हैं। शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने हसदेव अरण्य परियोजना को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान ही अनुमति दी गई थी वही कटाई हो रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो कुछ हुआ है वह ठीक नहीं हुआ है। अचानक हुई कटाई की जानकारी हमें भी नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य के संबंध में पूरी जानकारी अगली बैठक में स्पष्ट करने को कहा है। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों के एक और वादे को पूरा करते हुए इसी साल से ही 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। हमने किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31सौ रुपए में देने का वादा किया है, उसे भी पूरा करेंगे। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपये के हिसाब से एकमुश्त राशि का  भुगतान किया जाएगा। हम किसानों को शेष राशि किस्त-किस्त में नही देंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मोदी की भी गारंटी को पूरा किया जाएगा। वनांचल क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा परिवार के संवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारी सरकार कबीरधाम जिले में निवासरत सभी बैगा परिवारों के लिए पक्के आवास की व्यवस्था करेगी।

विज्ञापन


वनांचल क्षेत्रों में लगाई सौगातों की झड़ी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम समनापुर में बाउंड्रीवाल के लिए सात लाख रुपए, सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए  दो लाख, ग्राम बरबसपुर में बिजली पोल शिफ्टिंग के लिए पांच लाख रुपये, शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने साथ ही ग्राम ग्राम तीतरी में सामुदायिक हाल के लिए 10 लाख, सिवनीखुर्द में सामुदायिक हॉल के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्राम सोनवाही में बालक आश्रम के लिए 10 लाख रुपये को घोषणा की। ग्राम झलमला में बस स्टैंड के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया। ग्राम शितलपानी में दो अलग-अलग सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो- दो लाख देने की घोषणा की। ग्राम चिल्फी में सरस्वती शिशु मन्दिर के लिए सात लाख रुपए, ग्राम बेंदा में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम बोक्करखार के आमापानी मे तेंदूपत्ता फड़ खोलने के घोषणा की। इसके अलावा बोक्करखार शम्भूपिपर में मंच निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी प्रकार मुडघुसरी मैदान तक पहुंच मार्ग, बाहपानी से बारहापानी तक, महली घाट सड़क की मांग पर इस आगामी बजट में शामिल कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed