{"_id":"66911655b1df262cfe06c33e","slug":"congress-government-fell-in-nagar-panchayat-pipariya-no-confidence-motion-passed-against-nagar-panchayat-presi-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नगर पंचायत पिपरिया में गिर गई कांग्रेस सरकार, नपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नगर पंचायत पिपरिया में गिर गई कांग्रेस सरकार, नपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
Fri, 12 Jul 2024 05:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:58 PM IST
सार
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय नगरीय निकाय में भी सत्ता परिवर्तन का दौर जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया में कांग्रेस सरकार गिर गई है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय नगरीय निकाय में भी सत्ता परिवर्तन का दौर जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया में कांग्रेस सरकार गिर गई है। यहां के नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज वोटिंग हुई है। इस नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद है, जिसमें कांग्रेस व भाजपा के सात-सात और एक निर्दलीय शामिल है। 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षद को अपने साथ में लेकर सत्ता हासिल की थी। आज शुक्रवार को हुए वोटिंग में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 पार्षदों ने वोट दिया है। मात्र 4 पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में वोटिंग किया। इस तरह नपं अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में यहां राज्य सरकार द्वारा नए अध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर रही। नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन