फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   CG Election 2023 Rahul Gandhi will come to Kawardha on October 29

CG Election 2023: 29 अक्तूबर को कवर्धा आएंगे राहुल गांधी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, CM भी रहेंगे मौजूद

Sat, 28 Oct 2023 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

 राहुल गांधी 29 अक्टूबर को कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर और पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चन्द्रवंशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेगे।

विज्ञापन
CG Election 2023 Rahul Gandhi will come to Kawardha on October 29
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल रविवार 29 अक्टूबर को कवर्धा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर  और पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चन्द्रवंशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेगे। जिले के कांग्रेस नेता चोवा साहू ने बताया कि रविवार को राहुल गांधी हैलीकॉप्टर से राजनांदगांव जाएंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे हैलीकॉप्टर से कवर्धा आएंगे।

विज्ञापन

 

कवर्धा के स्थानीय सरदार पटेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, कवर्धा कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर, पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। शनिवार को उनके आमसभा को लेकर तैयारी जारी रही है। 

विज्ञापन


अंतिम बार साल 2018 में आए थे राहुल गांधी

इससे पूर्व वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी  कवर्धा आए थे। उन्होंने कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था, तब भी कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर ही थे। इस वर्ष कांग्रेस ने जिले के पंडरिया विधानसभा से प्रत्याशी बदला है, बीते चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी ममता चन्द्राकर थीं। वर्तमान में पंडरिया में कांग्रेस की ओर से नीलकंठ (नीलू) चन्द्रवंशी  प्रत्याशी  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed