{"_id":"6594f4a41bd736b20e0ba2ba","slug":"buses-start-operating-in-kabirdham-after-drivers-strike-ends-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: ड्राइवरों की हड़ताल खत्म होने के बाद कबीरधाम में बसों का परिचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: ड्राइवरों की हड़ताल खत्म होने के बाद कबीरधाम में बसों का परिचालन शुरू
Wed, 03 Jan 2024 11:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:26 AM IST
सार
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आज बुधवार सुबह से स्कूल बसें शुरू हो गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कवर्धा से रायपुर के लिए यात्री बस की सेवाएं शुरू हो गई है
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'हिट-एंड-रन' को लेकर नए कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आज बुधवार सुबह से स्कूल बसें शुरू हो गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कवर्धा से रायपुर के लिए यात्री बस की सेवाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी और उनके अमले ने जिले के निजी स्कूलों और स्कूल बसों के परिचालन का मुआयना किया। स्कूल संचालकों ने बताया कि कल मंगलवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा बस संचालन शुरू करने और देश व्यापी हड़ताल को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की अफवाह और भ्रम को नहीं फैलाने की हिदायत दी थी, इसके आलावा बुधवार सुबह से स्कूल बसों का परिचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन