{"_id":"674c9488aaf360df60005862","slug":"bus-caught-fire-in-kabirdham-more-than-30-passengers-were-on-board-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द बर्निंग बस': कबीरधाम में बस में लगी आग, खतरे में थी 30 से अधिक यात्रियों की जान, वाहन जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'द बर्निंग बस': कबीरधाम में बस में लगी आग, खतरे में थी 30 से अधिक यात्रियों की जान, वाहन जलकर हुआ खाक
Sun, 01 Dec 2024 10:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:23 PM IST
सार
आग लगने के बाद आनन-फानन यात्रियों को बस से उतारा गया। इसके बाद घटनास्थल से करीब 8 किमी दूर कुकदूर थाना से मदद मांगी गई। जब तक पुलिस आई तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
धू-धूकर जलती बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में बैठे 30 से अधिक यात्री दहशत में रहे। आग लगने से बस जलकर खाक हो गई है। राहत की बात है कि जब बस में आग लगने की शुरुआत हुई थी, तो उसी समय यात्रियों व उनके सामान को उतारने का काम शुरू हो गया था। घटना कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी गांव के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार बेमेतरा से प्रतिदिन प्रयागराज (यूपी) जाने वाली बस कबीरधाम जिले से होकर गुजरती है। शाम के समय यह बस कुकदूर से आगे आगरपानी के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन चालक के साइड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसे बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आनन-फानन यात्रियों को बस से उतारा गया। घटनास्थल से करीब 8 किमी दूर कुकदूर थाना से मदद मांगी गई। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन