{"_id":"6964e8bf8a2954d08107bfb1","slug":"bjp-mla-bhavna-bohra-has-given-a-strong-reply-to-tmc-mp-mahua-moitra-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ममता बनर्जी कर रहीं तुष्टिकरण की राजनीति': भाजपा विधायक का महुआ मोइत्रा पर तंज, कहा- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ममता बनर्जी कर रहीं तुष्टिकरण की राजनीति': भाजपा विधायक का महुआ मोइत्रा पर तंज, कहा- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
Mon, 12 Jan 2026 06:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:02 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक भावना बोहरा ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को करारा जवाब दिया है। बोहरा ने कहा कि किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विधायक भावना बोहरा और सांसद महुआ मोइत्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 'द डिबेट 2026' में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है। इस पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, यह बहुत हैरानी की बात है कि बंगाल की प्रवक्ता को अब इस पर सर्टिफिकेट देने की जरूरत पड़ रही है, उन्हें अब इस पर बोलने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
आगे कहा कि जिस तरह से वहां हिंदू रैलियों व हिंदू पर्व के आसपास तनावपूर्ण माहौल बनाया जाता है, जिस तरह से उन्हें धमकाया और डराया जाता है। इसके बीच, वे हमें लेक्चर दे रहे हैं कि हिंदुत्व क्या है। हिंदू धर्म और हिंदुओं को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
भावना बोहरा ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी हमने देखा है कि हिंदुओं के साथ कैसा बर्ताव किया गया। हिंदू धर्म एक आदर्श है। महुआ मोइत्रा कहती है कि हिंदुत्व की राजनीति की जा रही है। मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि वे बंगाल में किस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। ममता बनर्जी की सरकार वहां तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इसलिए, हमें उनसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
विज्ञापन