'तुम मुझे अच्छी लगती हो' : शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, जब मन भर गया तो बोला- घर वाले नहीं मानेंगे
कबीरधाम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। मामला कवर्धा सिटी कोतवाली का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। मामला कवर्धा सिटी कोतवाली का है। थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि आठ दिसंबर को थाना क्षेत्र की प्रार्थीया द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि राजेश धुर्वे से उसकी वर्ष 2019 से जान पहचान है। पीड़िता ने बताया कि राजेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
जब शादी करने के लिए दवाब बनाया तो तो कहने लगा कि तुम दूसरे समाज की हो, मैं दूसरे समाज का हूँ, मेरे घर वाले तुमको स्वीकार नहीं करेंगे जिस कारण मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता, तुमको जो करना है कर लो। युवती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेश धुर्वे को जेल भेज दिया है।