{"_id":"64f9b71a121c4f2096008a89","slug":"kabirdham-became-district-with-maximum-installation-of-solar-high-mask-lights-in-state-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बना कबीरधाम, मंत्री अकबर ने किया भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बना कबीरधाम, मंत्री अकबर ने किया भूमिपूजन
Thu, 07 Sep 2023 05:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Sep 2023 05:44 PM IST
सार
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सोलर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सोलर हाई मास्क लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के ऊर्जा पार्क में 1,200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 215 सोलर हाई मास्क लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। इनकी लागत 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार है। उन्होंने कहा कि इससे नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में विकास होगा। इससे नगर और गांव के चौक-चौराहे सोलर लाइट से रोशन होंगे।
विज्ञापन
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सोलर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया है और वे सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोलर हाई मास्क लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होगा। सोलर लाइट से प्रकाश होने से बिजली की बचत होगी। वहीं, अक्षय ऊर्जा के विस्तार के क्षेत्र में अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित होकर इसका उपयोग प्रकाश के लिए होगा।
विज्ञापन