फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Junior team leaves from Raipur for Patna to participate in Softball National Championship

सॉफ्टबॉल नेशनल चैंपियनशिप: रायपुर से पटना के लिए रवाना होगी जूनियर टीम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल

Mon, 19 Feb 2024 05:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 19 Feb 2024 05:40 PM IST
सार

जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम 20 फरवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना होगी। इससे पहले कलेक्टर अनुराग पांडेय और जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने टीम एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
 

विज्ञापन
Junior team leaves from Raipur for Patna to participate in Softball National Championship
जूनियर टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में 21 से 25 फरवरी तक जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम 20 फरवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना होगी। प्रदेश की टीम में बीजापुर जिले से बालिका वर्ग के लिए रेणुका तेलम, चंद्रकला तेलम और विमल तेलम चुनी गई हैं। वहीं, बालक वर्ग में राकेश कडती और सुशील कुडियम शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल है, जिसमें रेणुका और विमला ने चीन में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। राकेश और सुशील जापान में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सभी खिलाड़ी अभी हाल ही में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर चुके हैं। बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के सॉफ्टबॉल खेल में अब तक नौ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर अनुराग पांडेय और जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने टीम एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं उज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक और सॉफ्टबॉल के इंटरनेशनल कोच सोपान कर्णेवार एवं सहायक कोच कृष्णा डोडी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed