फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Junior doctors strike ends in raipur chhattisgarh

छत्तीसगढ़: अब आज से होगा इलाज, सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

Tue, 24 Jan 2023 09:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 09:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पिछले 6 दिनों से जारी जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल स्थगित हो गई है। जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात हुई।  

विज्ञापन
Junior doctors strike ends in raipur chhattisgarh
सीएम भूपेश बघेल से जूडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले 6 दिनों से जारी जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल स्थगित हो गई है। जूडा ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार की शाम सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एसोसिएशन के विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जूडा के सचिव अमन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मान में हड़ताल को बैठक तक के लिए स्थगित किया गया है। 

विज्ञापन


इन्होंने की सीएम से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए ज्ञापन के परीक्षण के बाद उनकी मांगों पर तत्परतापूर्वक उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. गौरव सिंह परिहार, डॉ. पवन बृज, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. व्योम अग्रवाल, डॉ. विधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था- जायज है मांग
इसके पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, डीएमई और डीन के साथ मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जूडा की मांगों को ध्यान से सुना था। दूसरे राज्यों के स्टाइपेंड को भी देखा और यहां मिलने वाले स्टाइपेंड को कम पाया। उन्होंने जूडा के मांगों को जायज ठहराया था। मामले में कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित
इससे पहले हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर को मनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष राकेश गुप्ता अंबेडकर अस्पताल पहुंचे थे। प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। 




मरीज हो रहे थे परेशान
पिछले 6 दिनों से प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टर हड़तार पर बैठे थे। इस दौरान वो न तो सरकारी हॉस्पिटल्स में ओपीडी में शामिल हो रहे थे और न ही किसी तरह की इमरजेंसी में सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टरों के ड्यूटी पर न होने से अस्पताल के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई थी। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर के भी हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही थी। 


ये थी हड़ताल की वजह
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम चौधरी ने कहा कि एमपी और झारखंड से भी कम मानदेय छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स को मिलता है। दूसरे प्रदेशों में जहां 90 हजार रुपए तक का फंड है। वहीं छत्तीसगढ़ में 50-55 हजार रुपए ही मिलते हैं। वहीं किसी भी प्रदेश में 4 साल के बॉन्ड नहीं भरवाए जाते हैं। केवल छत्तीसगढ़ में ही ऐसा किया जा रहा है। बीते 4 साल में मानदेय नहीं बढ़ा है। इस वजह से मजबूरन  हड़ताल करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed