फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   junior doctors stipend increase in chhattisgarh CM Bhupesh Announcement

चुनाव से पहले जूनियर डॉक्टर्स पर सरकार मेहरबान: स्टाइपेंड बढ़ा, अब PG फर्स्ट ईयर वालों को मिलेंगे 67500 रुपए

Sat, 05 Aug 2023 05:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Aug 2023 05:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर डॉक्टर्स के हित में बड़ा ऐलान किया है। अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे जूडा को अब राहत मिली है। सीएम भूपेश ने स्टाइपेंड को बढ़ाने की घोषणा की है। सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।

विज्ञापन
junior doctors stipend increase in chhattisgarh CM Bhupesh Announcement
जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर डॉक्टर्स के हित में बड़ा ऐलान किया है। अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे जूडा को अब राहत मिली है। सीएम भूपेश ने स्टाइपेंड को बढ़ाने की घोषणा की है। सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है। बता दें कि जूडा अपनी मांगों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुका है। फिलहाल चुनाव से पहले उनके हित में बड़ा फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि 'साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी
पीजी प्रथम वर्ष - 53550 से 67500 प्रति माह
पीजी द्वितीय वर्ष - 56700 से 71450 प्रति माह 
पीजी तृतीय वर्ष - 59200 से 74600 प्रति माह 
एम. बी. बी. एस. - 12600 से 15900 प्रति माह

ये हैं नई दरें

  1. पीजी फर्स्ट ईयर में जूडा के 53 हजार 550 रुपए से बढ़ाकर 67 हजार 500 प्रति महीना किया गया है। 
  2. पीजी सेकंड ईयर में जूडा के पहले 56 हजार 700 रुपए था। इसे बढ़ाकर 71 हजार 450 रुपए प्रतिमाह किया गया है। 
  3. पीजी थर्ड ईयर में 59 हजार 200 रुपए से बढ़ाकर 74 हजार 600 प्रतिमाह किया गया है। 
  4. एमबीबीएस में 12 हजार 600 रुपए से बढ़ाकर 15 हजार 900 रुपए प्रतिमाह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed