{"_id":"642927d282ac9600850a0796","slug":"jogi-family-cannot-contest-chhattisgarh-assembly-elections-2023-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नहीं लड़ेगा जोगी परिवार!: अमित जोगी ने कहा- मेरी मां का स्वास्थ्य खराब है,दोबारा गलती नहीं दोहरा सकता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नहीं लड़ेगा जोगी परिवार!: अमित जोगी ने कहा- मेरी मां का स्वास्थ्य खराब है,दोबारा गलती नहीं दोहरा सकता...
Sun, 02 Apr 2023 12:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच राजनीति के गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव से जोगी परिवार खुद को दूर रख सकता है।
विज्ञापन
जोगी परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच राजनीति के गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव से जोगी परिवार खुद को दूर रख सकता है। इसकी जानकारी खुद जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दी है। अमित जोगी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बात लोगों के सामने रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित जोगी ने पोस्ट कर लिखा कि 'लोग पूछते हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को मात्र 7 महीने बचे हैं और JCCJ कुछ नहीं कर रही हैं। राजनीति जीवन से कभी बढ़ी नहीं हो सकती। मेरे पापा स्वर्गीय अजीत जोगी जी को खोने के बाद मेरे लिए मेरी माँ का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा सर्वोपरि है और जब तक वो पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो जाती मैं उनके साथ साये की तरह रहूँगा। मेरा दुर्भाग्य है कि पापा के आखिरी क्षणों में मैं उनके साथ नहीं रह पाया। इस गलती को मैं मम्मी के साथ नहीं दोहरा सकता। इसीलिए मेरा प्रथम उद्देश मम्मी का स्वस्थ होना है। बाकी राजनीति करने के लिए पूरी उम्र पड़ी है।
विज्ञापन
उनके इस पोस्ट के बाद समर्थकों में निराशा की लहर है। हालांकि जेसीसीजे के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमित जोगी का निर्णय सर्वोपरि है। परिवार से बढ़कर राजनीति नहीं हो सकती। पहले परिवार है फिर राजनीति। राजनीति के लिए पूरी उम्र पड़ी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि पुत्र भावना को समझें । पार्टी पूरी दम-खम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
पिछले बार के मरवाही उपचुनाव की बात करें, तो जोगी परिवार इस चुनाव से बाहर हो गया था। हालांकि मरवाही सीट जोगी परिवार की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती थी। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी यहां ही चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचते थे।
उनके निधन के बाद जब उपचुनाव कराया गया तो, जिला प्रशासन ने उनकी जाति फर्जी बताकर इस सीट से अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन निरस्त कर दिया था। इस वजह से प्रदेश में पहली बार मरवाही से जोगी परिवार दूर रहा। इस बीच कयास लगाए जाने लगे कि अब जोगी परिवार का राजनीति विरासत खतरे में है। हालांकि अमित जोगी प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आंदोलन और प्रदर्शन के जरिए सक्रिय रहते हैं।