{"_id":"640ad0468e000caf890477f4","slug":"job-opportunity-for-youth-placement-camp-on-14-march-in-raipur-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा अवसर, 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प, ले जाने होंगे ये डॉक्यूमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा अवसर, 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प, ले जाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
Fri, 10 Mar 2023 12:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:08 PM IST
सार
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
कैंप के माध्यम से डोमिनोस, पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर की ओर से बिजनेस, गेस्ट डिलाइट एसोसिएट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं एवं स्नातक (टैली ईआरपी 9 एमएस ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहित) आवेदक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय में भी कर सकते हैं संपर्क
प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर अपना करियर संवार सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं। कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन