{"_id":"84b62760-9e88-11e2-bf8d-d4ae52bc57c2","slug":"jk-laxmi-cement-plant-burnt-in-durg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में फूंका जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में फूंका जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट
रायपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी रोजगार की मांग को लेकर दुर्ग के मलपुरी गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम निर्माणाधीन जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट को फूंक दिया। ग्रामीण 14 फरवरी से प्लांट के सामने ही टेंट लगाकर आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री के लिए अपनी जमीन देने वाले गांव के लोग फैक्ट्री में अपने लिए स्थायी रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को तब भड़का जब कारखाने में तैनात गार्डों ने आंदोलनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। बताया जाता है कि पथराव और आगजनी में 25 करोड़ का नुकसान हुआ है। मामले में 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों के समर्थन में अन्य ग्रामीण अब भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात तक कारखाना स्थल के पास के गांवों में तनाव बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिसमें पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस कारखाने में करीब दौ सौ लोग काम कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने उग्र भीड़ को लाठी डंडे लेकर आते देखा तो वे भाग खड़े हुए।
उग्र ग्रामीणों ने कारखाने पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। करीब 40 वाहनों और मशीनों को आग लगाई गई। इस संबंध में भीड़ का नेतृत्व करने वाले वीरेंद्र कुर्रे सहित 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इस दौरान गिरफ्तार किए गए गांव वालों के परिजनों ने उन्हें रिहा के लिए शुक्रवार को नंदी पुलिस स्टेशन पर धरना भी दिया।