फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   JCCJ Jogi worker arrested in raipur

Raipur: जा रहे थे शराबबंदी की मांग करने, पहुंच गए थाने; जोगी कार्यकर्ता बोले- विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार

Tue, 25 Apr 2023 11:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
JCCJ Jogi worker arrested in raipur
पुलिस ने जेसीसीजे कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शराबबंदी की मांग करने जाने से पूर्व अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष संदीप यदु एवं एक दर्जन से भी अधिक जोगी कांग्रेसियों को टिकरापारा पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। जोगी कांग्रेसियों ने हाथों में संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब अंबेडकर और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के फोटो चित्र को लेकर टिकरापारा पुलिस थाना पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा कि प्रदेश भर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पूर्व शराबबंदी की मांग करने से पहले हमें घर से अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। हमने जन घोषण पत्र में किए गए शराबबंदी के वादे को याद दिलाते हुए रायपुर ग्रामीण  में भेंट मुलाकात करने से पूर्व शराबबंदी की मांग की थी।  
विज्ञापन


सीएम से किया सवाल
उन्होंने कहा कि क्या शराबबंदी की मांग करना अपराध है ? लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखना गुनाह है? जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने कहा पुलिस ने हमारी गिरफ्तारी कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का काम किया है। ऐसा लगता है मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाकात में सिर्फ कांग्रेसियों की आवाज सुनी जाती है। विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जाता है। इसका परिणाम कांग्रेस को वर्ष 2023-2024 के विधानसभा में चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण विधानसभा भेंट मुलाकात पर जाने से पहले ही अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला अध्यक्ष संदीप यदु, हरीश साहू , सुजीत डायरिया, दिन दयाल कुर्रे, शुभम दास, शैलेंद्र यादव, रोशन निषाद, हेमंत ध्रुव, योगेन्द्र देवांगन, इन्द्र कुमार निषाद,नवीन ध्रुव, मधुर दास आदि को गिरफ्तार किय गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed