फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janta Congress Chattisgarh Amit Jogi Hits out on Congress For nominating Outsiders for Rajya Sabha Election 2022

Rajya Sabha: 'जय हो हाईकमान, भाड़ में जाए छत्तीसगढ़ का मान', बाहरी राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर अमित जोगी ने बोला हमला

Tue, 31 May 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 May 2022 03:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के राजीव शुक्ला और बिहार की रंजीत रंजन को टिकट देने के फैसले के बाद विपक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
Janta Congress Chattisgarh Amit Jogi Hits out on Congress For nominating Outsiders for Rajya Sabha Election 2022
अमित जोगी द्वारा साझा की गई फोटो - फोटो : Twitter@ Amit Jogi

विस्तार

कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के राजीव शुक्ला और बिहार की रंजीत रंजन को टिकट देने के फैसले के बाद विपक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के अध्यक्ष अमित जोगी ने दोनों उम्मीदवारों को बाहरी बताते हुए छत्तीसगढ़ियों का अपमान बताया है। उन्होंने सिलसिलेवार पांच ट्वीट कर एक विवादित फोटो भी साझा की है जिसका बाद से नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए नामांकन कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

विज्ञापन


 जय हो हाईकमान, भाड़ में जाए छत्तीसगढ़ का मान: अमित जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की दोनों राज्यसभा सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को थोपना कांग्रेस की "जय हो हाईकमान,भाड़ में जाये छत्तीसगढ़ का मान" की दूषित सोच का परिणाम है। कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के योग्य कांग्रेसी नेताओं को मौका न देकर उन्हें नीचा दिखाया है और छत्तीसगढ़ का अपमान किया है।
विज्ञापन


बघेल ने फिर छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान को दिल्ली में बेच दिया: जोगी
अमित जोगी ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिये सीएम बघेल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान को दिल्ली में बेच दिया। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को 71 विधायक इसलिए नही दिये कि वो उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों को लाकर छत्तीसगढ़ से सांसद बनायें और तलवे चाटें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सभी विधायकों से विनती, वोट न करें: अमित जोगी
अमित जोगी ने कहा कि मैं कांग्रेस के सभी विधायकों से विनती करता हूं कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और मान की खातिर,10 जून को, थोपे गए दोनो बाहरी प्रत्याशियों के लिए वोट न करें। पहले छत्तीसगढ़ है फिर राजनीति। अगर हम छत्तीसगढ़ का मान नही रख सकते, तो ऐसी राजनीति किस काम की ?? सोचिये जरा...


मेरे पिता ने अपने कार्यकाल में तीन छत्तीसगढ़ियों को राज्यसभा भेजा था
पूर्व सीएम और मेरे पिता अजीत जोगी ने अपने तीन वर्ष के अल्प-कार्यकाल में तीन छत्तीसगढ़ियों को राज्यसभा भेजा था। कमला मनहर रामाधार कश्यप और मोतीलाल वोरा। भूपेश बघेल द्वारा तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों में से एक को भी योग्य न समझना उनके फ़र्ज़ी छत्तीसगढ़ियावाद की पोल खोलता है।

हमारी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी: जोगी
अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का अपमान और छत्तीसगढ़वासीयों के साथ हुए अन्याय का हम पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed