फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   young man dead body found hanging from tree 20 days ago on morning walk in Sakti

Sakti Crime: लापता युवक का सड़ी-गली हालत में पेड़ से लटका मिला शव, 20 दिन पहले निकला था मॉर्निंग वॉक के लिए

Tue, 04 Jul 2023 02:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jul 2023 02:40 PM IST
सार

सक्ती में मंगलवार को एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में पेड़ से लटका मिला है। युवक करीब 20 दिन से लापता था। वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, फिर नहीं लौटा। खेत में काम कर रहे मजदूरों को बदबू आई तो शव का पता चला। 

विज्ञापन
young man dead body found hanging from tree 20 days ago on morning walk in Sakti
चेतन प्रसाद चंद्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में मंगलवार को एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में पेड़ से लटका मिला है। युवक करीब 20 दिन से लापता था। वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, फिर नहीं लौटा। खेत में काम कर रहे मजदूरों को बदबू आई तो शव का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, चेतन प्रसाद चंद्रा उम्र (44) बड़े रबेली का रहने वाला था। परिजनों ने बताया की वह 14 जून को 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। फिर घर वापस नहीं आया। उसे काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इस बीच मंगलवार को खेत में काम करने गए ग्रामीणों को तेज बदबू आई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो नीम के पेड़ पर शव फांसी से लटक रहा था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान चेतन प्रसाद के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि चेतन का शव पेड़ पर लुंगी के सहारे फांसी पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल उसकी खुदकुशी या हत्या को लेकर कारण स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed