फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Mystery of blind murder solved daughter in law had murdered mother in law

Janjgir Champa: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बहू ने की थी सास की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 03:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Janjgir Champa Mystery of blind murder solved daughter in law had murdered mother in law
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी उपथाना क्षेत्र के ग्राम कापन में 14 नवंबर की सुबह नाला के पास शौच के लिए गए बुजुर्ग महिला गुरुबारी केवट की हत्या हुई थी। जिसमें मृतका की बहु छठ बाई केवट ने उसकी हत्या की है। जिसपर आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार,14 नवंबर की सुबह नाला पार में पुलिस को शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और परिजनों से पूछताछ की जा रही थी। शार्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला की मृतका के सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना बताया गया ।जिस पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


नैला चौकी प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया की मृतका के घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान मृतका की बहु छठ बाई केवट ने बताया की उसकी सास गुरुबारी केवट लड़ाई झगड़ा किया करती थी जिससे तंग आकर जब सुबह शौच के लिए नाला गई हुई थी। तभी पीछे से लोहे के बट्टा से सिर पर हमला कर हत्या कर दी है । आरोपी छठबाई केवट के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। और धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed