फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Young man dies after coming in contact with high tension current family in mourning after the incident in Jagd

Jagdalpur: हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक मौत, घटना के बाद परिवार में छाया मातम

Fri, 06 Jun 2025 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 07:42 PM IST
सार

जगदलपुर में परपा थाना के सामने संचालित होने वाले हार्डवेयर दुकान में काम करने वाला युवक अचानक से हाई टेंशन की चपेट में आ गया, जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Young man dies after coming in contact with high tension current family in mourning after the incident in Jagd
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर में परपा थाना के सामने संचालित होने वाले हार्डवेयर दुकान में काम करने वाला युवक अचानक से हाई टेंशन की चपेट में आ गया, जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल आ पहुँचे, जहाँ उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि बैलाबाजार निवासी राजकुमार उर्फ रोहित 19 वर्ष जो करीब वर्षभर से परपा थाना के सामने स्थित हार्डवेयर की दुकान में बिजली का काम करता था, आज भी सुबह अपने घर से काम करने के लिए आया हुआ था, दोपहर को काम करने के दौरान अचानक से जैसे ही राजकुमार ने लोहे के पाइप को ऊपर उठाया कि अचानक सामने से गया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे कि बिजली की चपेट में आने से झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


घटना के बाद दुकान संचालक से लेकर आसपास के लोगो ने उसे मेकाज लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद परिजन भी अस्पताल आ पहुँचे, जहाँ रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वही शव को पीएम के लिए रखवा दिया गया है, जहां शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed