{"_id":"67948a49ea2277c20d098e56","slug":"young-man-consumed-poison-and-died-during-treatment-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत; तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत; तीन साल पहले हुई थी शादी
Sat, 25 Jan 2025 12:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:23 PM IST
सार
बीजापुर जिले के कुटरू में रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Bijapur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के कुटरू में रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुटरू निवासी सुधाकर पुगाटी 22 वर्ष जिसकी 3 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से वह रायपुर के हॉस्पिटल में काम कर रहा था, कुछ दिन पहले ही कुटरू आया हुआ था। अचानक से घर की परेशानी के चलते 22 जनवरी की शाम को घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शनिवार को युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन