{"_id":"64b68ba87bc1955ed40f76f5","slug":"woman-dies-due-to-electrocution-from-high-tension-wire-in-jagdalpur-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला की मौत, नवनिर्मित मकान में काम करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला की मौत, नवनिर्मित मकान में काम करने के दौरान हुआ हादसा
Tue, 18 Jul 2023 06:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:25 PM IST
सार
जगदलपुर में एक महिला की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला नवनिर्मित मकान में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक महिला की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला नवनिर्मित मकान में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजन उसे लेकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। हादसा लोहड़ीगुड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बेलर निवासी बत्ती कश्यप (35) पत्नी बोदा कश्यप ठेकेदार के साथ तेतरकुटी में 12 जुलाई को निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। इस दौरान छत पर लोहे की छड़ अचानक से ऊपर करने के दौरान तार के संपर्क में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन