फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Violent collision between a speeding bus and a bike rider

Dantewada: रफ्तार ने ले ली जान, बाइक सवार की यात्री बस से हुई जोरदार भिंड़त, युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 14 Apr 2023 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

राकेश सोनवाने ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। सुबह मोटरसाइकिल में सवार होकर बीजापुर की ओर गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान मनवा ढाबा के पास जगदलपुर से बीजापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Violent collision between a speeding bus and a bike rider
बाइक सवार की यात्री बस से हुई जोरदार भिंड़त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के मनवा ढाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक सवार के बीच भिड़ंत हो गई, इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है, यह पूरी घटना गीदम थाने से महज 6 किमी दूर हुई है।

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी सलीम खाखा ने बताया की हारमपारा निवासी राकेश सोनवाने ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। सुबह मोटरसाइकिल में सवार होकर बीजापुर की ओर गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान मनवा ढाबा के पास जगदलपुर से बीजापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन

 

घटना इतनी जबरदस्त थी की युवक बस के नीचे घुस गया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। घटना सुबह 11 बजे हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद सड़क पर फैले खून को भी साफ करने के साथ ही यात्रियों को दूसरी बस की मदद से बीजापुर भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed