{"_id":"67b9e2fb3572bedd030dca8d","slug":"vehicle-collided-with-crpf-jawans-while-bike-rider-was-travelling-girl-injured-in-accident-in-jagdalpur-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur : बाइक सवार से टकराई सीआरपीएफ जवानों से गाड़ी, हादसे में बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur : बाइक सवार से टकराई सीआरपीएफ जवानों से गाड़ी, हादसे में बच्ची घायल
Sat, 22 Feb 2025 08:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:20 PM IST
सार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शनिवार की शाम आसना में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टकराकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, घटना के बाद लोगों ने कार सवारों को जाने से रोक दिया
विज्ञापन
हादसे में बच्ची घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शनिवार की शाम आसना में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टकराकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, घटना के बाद लोगों ने कार सवारों को जाने से रोक दिया, बताया जा रहा है कि कार में सीआरपीएफ जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को नारायणपुर से सीआरपीएफ जवान जगदलपुर जा रहे थे कि अचानक आसना चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसे भी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में बाइक में सवार एक बच्ची को चोट आई, जबकि दुकान में कोई भी नही होने के कारण एक बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जवानों को रोक लिया, वही आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों के साथ ही दुकान मालिक का कहना था कि जब तक हमारे नुकसान की भरपाई नही होगी, हम जाने नही देगे, वही बाइक सवार बच्ची के भी उपचार कराने की बात कही गई।
विज्ञापन