{"_id":"64788aa3d2f7b026e201d064","slug":"two-young-man-committed-suicide-by-hanging-in-jagdalpur-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, एक का खाली प्लॉट और दूसरे का घर में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, एक का खाली प्लॉट और दूसरे का घर में लटका मिला शव
Thu, 01 Jun 2023 05:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:40 PM IST
सार
दोनों युवकों की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक युवक का शव खाली प्लॉट में और दूसरे का घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला है। दोनों की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल पटेल पारा निवासी प्रकाश मौर्य (19) बुधवार शाम को अचानक घर से कहीं निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। फिर परिजनों को घर से करीब आठ किमी दूर कुरेंगा चौक से आगे एक प्लॉट में एक युवक का शव देखे जाने की सूचना मिली। परिजन जब पहुंचे तो देखा की प्रकाश ने अपने गले में चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी है। वह कुली मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
वही दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के आसना का है। यहां रहने वाले जलंधर बघेल (34) ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया की जलंधर नशे का आदी था। घटना के दौरान वह घर में अकेला था। पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर मायके गई थी। आसपास के लोगों की खिड़की से नजर पड़ी तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन