{"_id":"6400d7c35b7c8eded50f3bb4","slug":"two-employment-assistants-were-terminated-for-negligence-in-mgnrega-in-bijapur-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: मनरेगा में लापरवाही पर दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त, तीन महीने में तीन की गई नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: मनरेगा में लापरवाही पर दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त, तीन महीने में तीन की गई नौकरी
Thu, 02 Mar 2023 10:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:37 PM IST
सार
सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारा ने बताया कि दोनों रोजगार सहायकों पर सीईओ जिला पंचायत ने कार्यवाही की हैं। इससे पहले मुरदण्डा के रोजगार सहायक दुर्गा रत्नम की सेवा समाप्त की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के काम में लापरवाही बरतने पर दो रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ ने गुरुवार को उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। पिछले तीन माह में तीन रोजगार सहायकों की नौकरी जा चुकी है।
विज्ञापन
सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारा ने बताया कि, ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली के रोजगार सहायक रमेश कोर्राम योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही कर रहे थे। साथ ही जनपद स्तर पर योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लगातार अनुपस्थित थे इसके चलते उन्हें सेवा पृथक कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं मिरतुर के रोजगार सहायक सुकमन कडती बिना सूचना के लंबे समय से अपने कार्य से अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों रोजगार सहायकों पर सीईओ जिला पंचायत ने कार्यवाही की हैं। इससे पहले मुरदण्डा के रोजगार सहायक दुर्गा रत्नम की सेवा समाप्त की गई थी।
विज्ञापन