फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   truck full of straw fell on woman selling vegetables on the highway in Kanker

Kanker: हाईवे किनारे सब्जी बेच रही महिला पर गिरा भूसे से भरा ट्रक, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

Mon, 10 Apr 2023 04:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

यातायात प्रभारी गोविंद वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभाग लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है। स्कूल-कॉलेजों में सड़क सेफ्टी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इसके साथ ही चलानी कार्यवाही भी लगातर जारी है। 
 

विज्ञापन
truck full of straw fell on woman selling vegetables on the highway in Kanker
भूसे के ढेर में दबी महिला को बाहर निकालने का प्रयास करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को एक तेज रफ्तार भूसे से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। इसके चलते हाईवे किनारे सब्जी बेच रही महिला चपेट में आकर भूसे के नीचे दब गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने भूसे को हटाकर महिला को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। 

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि, केशकाल से रायपुर की ओर एक ट्रक भूसा भरकर जा रहा था। इसी दौरान कुलगांव के पास अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे एक पुरुष और महिला दब गए। पुरुष तो किसी तरह से बाहर आ गया, लेकिन महिला अंदर ही दबी रह गई। इस पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान लूलेगौन्दी निवासी दसमो बाई के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

 
साल प्रकरण मौत घायल
2019 351 173 400
2020 320 - -
2021 351 196 381
2022 319 173 422

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed