फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Troubled by brother alcohol addiction younger brother committed murder in Jagdalpur

Jagdalpur: भाई की शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 02:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

जगदलपुर के कोंडागाँव जिले के थाना अनंतपुर के ग्राम कुलझर में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के शराब के आदत से परेशान होकर उसके दोनों हाथों को डंडे से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Troubled by brother alcohol addiction younger brother committed murder in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के कोंडागाँव जिले के थाना अनंतपुर के ग्राम कुलझर में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के शराब के आदत से परेशान होकर उसके दोनों हाथों को डंडे से वार कर हत्या कर दी, घटना के तत्काल बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया, जहाँ 24 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि थाना अनंतपुर पुलिस ने ग्राम कुलझर में बड़े भाई के हाथों को बांधकर उसकी हत्या करने वाले छोटे भाई को 24 घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 21जनवरी को प्रार्थी पीलाराम बघेल 29 वर्ष निवासी कुलझर थाना अनंतपुर के द्वारा मामला दर्ज कराया कि लखपति मण्डावी व बाबुलाल मण्डावी दोनों सगे भाई है, लखपति मण्डावी रोज शराब पीने का आदी था, शराब पीकर के वह रोज अपने घर में छोटे भाई बाबुलाल से लड़ाई झगड़ा करता था। 

विज्ञापन

 

20 जनवरी के रात्रि के बीच लखपति मण्डावी शराब पीकर घर में अपने भाई बाबूलाल से मारपीट कर रहा था, बाबुलाल मण्डावी ने गुस्से में आकर के भाई लखपति मण्डावी के दोनों हाथों को गमछा से बांधकर लकड़ी के मोटे डण्डा से उसके सिर हाथ पैर पर वार करके उसकी हत्या कर दी है, प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर थाना अनंतपुर में आरोपी बाबुलाल मण्डावी के खिलाफ धारा 302 भादवि दर्ज किया गया। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने अनंतपुर पुलिस के द्वारा मौके में जाकर ग्राम कुलझर जाकर आरोपी बाबुलाल मण्डावी 28 वर्ष ग्राम कुलझर को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किये गए मोटा लकड़ी के डण्डा को जप्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed