फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   three Naxalites killed Dantewada and Bijapur border Chhattisgarh Naxal Encounter

CG Encounter: 500 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडरों को घेरा, अब तक पांच के मारे जाने की सूचना

Tue, 25 Mar 2025 10:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ स्थल से इंसास, 303, 315 बोर बंदूक बरामद की गई है।

विज्ञापन
three Naxalites killed Dantewada and Bijapur border Chhattisgarh Naxal Encounter
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। लेकिन तीन के शव बरामद हो गए हैं। साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं।मुठभेड़ स्थल से इंसास, 303, 315 बोर बंदूक बरामद की गई है। 500 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडरों के घेरा है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले सुरक्षा बल की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। सुबह 8 बजे के लगभग हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। जहां पुलिस ने लगातार नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ तीन नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नक्सलियों के गढ़ बेडमाकोटी में नया कैंप स्थापित, जवानों को हर कदम पर रहता है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, सर्चिंग जारी है। बताया जाता है कि नक्सलियों के बड़े कैडर के जमा होने की सूचना पर करीब 500 जवान कोर इलाके में पहुंचे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, इंद्रावती नदी के पार बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना पर दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों की टीम एक दिन पहले मुठभेड़ स्थल पर रवाना की गई है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। 
Trending Videos

बीते दिनों 30 नक्सली हुए थे ढेर
वहीं दूसरी तरफ 20 मार्च को छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक बड़ी सफलता मिली थी। बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए हैं। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। 

31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश
30 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृहमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा था कि नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली ढेर कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed