फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three member team reached Mekaj inspected everything from cleanliness to wards

मेकाज पहुंची तीन सदस्यीय टीम: साफ-सफाई से लेकर वार्डों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश

Tue, 26 Sep 2023 03:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 03:29 PM IST
सार

इस दौरान टीम के द्वारा एमआईसीयू से लेकर सर्जरी व अन्य विभाग का निरीक्षण करने के बाद सेमीनार हॉल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Three member team reached Mekaj inspected everything from cleanliness to wards
मेकाज पहुंची तीन सदस्यीय टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मंगलवार की सुबह दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम हॉस्पिटल में सुधार के साथ ही और क्या नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते है, इसी विषय को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के द्वारा एमआईसीयू से लेकर सर्जरी व अन्य विभाग का निरीक्षण करने के बाद सेमीनार हॉल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंजाब भटिंडा के एफएएमएस डॉक्टर एके गुप्ता के साथ डॉक्टर पार्थ, मनीष कुमार सीनियर मैनेजर पब्लिक हेल्थ के साथ ही परिधि सिंह जिला कलेक्ट्रेट जगदलपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले आपातकाल वार्ड पहुंचे जहां वार्ड की व्यवस्था को देखने के बाद चिकित्सकों से वार्ड की स्थिति के साथ ही रोजाना कितने मरीज यहां अपना उपचार कराने आते है, इन सभी बातों की जानकारी ली गई है। 

विज्ञापन

 

डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा हेल्थ सिस्टम में और सुधार किस प्रकार किया जा सकता है उसे लेकर ही यह दौरा किया जा रहा है, इस दौरे के दौरान जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज आदि को देखा जा रहा है, डॉक्टर गुप्ता का कहना था कि मैंने अधिकतर हॉस्पिटल में देखा कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों के ऊपर मरीजों का काफी भार होता है। सबसे बड़ी बात होती है हॉस्पिटल में साफ सफाई जो यहां देखने को मिल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed