{"_id":"67b701b8ead9d20bd00cce92","slug":"thieves-broke-the-locks-of-3-houses-in-one-night-in-jagdalpur-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: चोरों ने एक ही रात में तोड़े 3 घरों के ताले, CCTV फुटेज में कैद हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: चोरों ने एक ही रात में तोड़े 3 घरों के ताले, CCTV फुटेज में कैद हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 20 Feb 2025 03:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:49 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों का आंतक देखने को मिला है। जहां बीती रात तीन घरों में एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में बीती रात चार से पांच चोरों ने एक ही रात में तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में कितनी लूट हुई है। इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं आरोपियों की फोटो सीसीटीवी फुटेज में भी आ गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लालबाग स्थित हाउसिंग बोर्ड में बीती रात कुछ चोरों ने तीन से चार घरों का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को लगी। जब वे घर पहुंचे। घर का सामान बिखरे होने के साथ ही घर से ज्वेलरी और नगदी गायब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
घटना उसी ब्लाक के चार घरों में हुई है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद लाखों रुपये से अधिक की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं आरोपियो के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।