फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Speeding truck hits bike one dead

Jagdalpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की हुई मौत और बेटी घायल

Thu, 07 Sep 2023 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी घायल है।

विज्ञापन
Speeding truck hits bike one dead
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी घायल है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वही ट्रक को थाने ले जाया गया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आसना तामाकोनी निवासी सुदूर कश्यप 45 वर्ष अपनी बेटी दयमति 18 वर्ष को लेने बाइक पर परचनपाल के गांव बोदागुड़ा में अपनी ससुराल गया हुआ था। वहां से वापस लौटने के बाद सुबह करीब आठ बजे के लगभग जैसे ही घर के पास मोड़ पर पहुंचा कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल ही मार्ग को जाम करते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed