फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   speeding car collided violently with tipper truck parked on side of road in Jagdalpur

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार टिप्पर में घुसी, उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची चालक की जान

Fri, 23 Jan 2026 10:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Jan 2026 10:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का पूरा आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
speeding car collided violently with tipper truck parked on side of road in Jagdalpur
तेज रफ्तार कार ने टिप्पर में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर घाटलोहगा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एक पहिया भी दूर जा गिरा। हालांकि, इस गंभीर हादसे में कार चालक पूरी तरह से सुरक्षित रहा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक सोनारपाल का निवासी था और वह अपने एक रिश्तेदार को जगदलपुर छोड़ने आया था। रिश्तेदार को छोड़ने के बाद जैसे ही वह वापस सोनारपाल के लिए निकला, घाटलोहगा के पास अचानक सड़क किनारे खड़े टिप्पर से उसकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर तीन बार घूम गई और बीच सड़क पर आकर खड़ी हो गई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस और यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सबसे पहले कार चालक की कुशलता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे हटाया गया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। दुर्घटना के कारण सड़क पर टिप्पर से डीजल फैल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजनों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाने के लिए यातायात टीम ने सड़क पर फैले डीजल पर रेत डालकर उसे फैलने से रोकने का काम शुरू कर दिया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि इस मार्ग से गुजरने वाले किसी भी राहगीर को कोई नुकसान न हो। पुलिस ने आमजनों से भी मार्ग पर सावधानीपूर्वक और सही तरीके से वाहन चलाने की अपील की है। इस घटना से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली, जिसमें केवल संपत्ति का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed